Posts

सूर की आलंकारिक योजना

   उपमा कालिदासस्य संस्कृत में एक प्रचलित उक्ति है, लेकिन हिंदी में इस उक्ति को सूरदास जी ने हु-ब- हू चरितार्थ किया है, यह कहने में कहीं किसी को कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। वास्तव में जहां सांगरुपकों के प्रयोग में गोस्वामी तुलसीदास, श्लेष के प्रयोग में सेनापति,अन्योक्ति के प्रयोग में दीनदयाल गिरि, परिसंख्या के प्रयोग में केशवदास का विशेष उल्लेख किया जाता है, वही उपमा और उत्प्रेक्षा अलंकारों उनके प्रयोग में सुरदास की कुशलता की गणना बड़े गौरव के साथ की जा सकती है। सुरदास रस और ध्वनि के सिद्ध कवि है। अलंकार उनकी कविता में झूठे चमत्कार प्रदर्शन के लिए नहीं आए हैं।अपितु भाव की प्रभाववृद्धि के रूप में अलंकार का प्रयोग हुआ है। सूर्य अपने अलंकारों के उपमान प्रकृति से लिए हैं- मानव और मानवेत्तर  दोनों व्यापारों को वे प्राकृतिक उपमानों से ही सामने लाते हैं । भाव को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए सूर ने उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा और रूपकातिश्योक्ति जैसे अलंकारों का अधिक प्रयोग किया है। वस्तुतः सूर ने रूप- चित्रण के अंतर्गत अधिकतर उपमा, उत्प्रेक्षा और संदेह अलंकारों का प्रयोग किया है। ऐसा लगता

भ्रमरगीत :एक उपालम्भ काव्य

 उपालंभ का शाब्दिक अर्थ होता है उलाहना देना । काव्य शास्त्र में आचार्यों ने उपालंभ को परिभाषित करते हुए लिखा है कि नायक को उलाहना देकर  नायिका के मनोनुकूल करना ही उपालंभ है। किंतु यह परिभाषा काव्य की अभिव्यक्ति  की दृष्टि से अत्यंत संकुचित है ।वास्तव में उपालंभ हमारी विशेष भाव स्थिति का परिणाम है .जो केवल श्रृंगार की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता। इसका मुख्य  आधार नायक की शिकायतें है पर उसके मूल में प्रेमिका की अपनी सुखद कल्पनाएँ एवं स्मृतियाँ अंतर्निहित रहती है। उपालंभ में सच्ची न शिकायतें रहती है और ना प्रेमी के प्रति निंदा भाव। जैसा कि उपालंभ काव्य में आभासित होता है। इसका आधार गहरी आत्मीयता और प्रेम होता है। विरह की स्थिति में प्रेमी या प्रेमिका जब किसी सहचर या सहचरी को माध्यम बनाकर प्रेमिका या प्रेमी को अपनी शिकायतें सुनाता है तो यही उपालंभ की स्थिति बन जाती है। इस क्रम में प्रेम पात्र के प्रेम के विविध पक्ष सामने आते रहते हैं। उपालंभ के मूल में केंद्रीय भावना है मिलन की आशा अभिलाषा। आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार” श्रृंगार रस का ऐसा सुंदर उपालंभ का भी दूसरा नहीं है”। एक पद में ग

क्या सूर श्रंगार के श्रेष्ठ कवि हैं? भ्रमरगीत के आधार पर सुरदास के विरह श्रृंगार के विशिष्ट्य को निरूपित कीजिए।

 वियोगी होगा पहला कवि आह से उपजा होगा गान। जो कवि संयोग से भी ज्यादा वियोग में रमने और डुबकी लगाने का ढूंढने का जोखिम उठाता है ;जो बिछोह की टीस और कचोट को तन्मयता के साथ वाणी  देता है, वही श्रृंगार का रससिद्ध कवि हो सकता है। सुर श्रृंगार के क्षेत्र में इसलिए आद्वितीय हैं कि उन्होंने वियोग की गरिमा की रक्षा करते हुए उसके हर पहलू को, हर दिशा को, हर त्रासद अनुभव को वाणी दी है। आचार्य शुक्ल जी कहते हैं “ वात्सल्य और श्रृंगार के क्षेत्रों का जितना उद्घाटन सूर ने अपनी बंद आंखों से किया है, उतना किसी और कवि ने नहीं। रसों के प्रवर्तक रतिभाव के भीतर की जितनी मानसिक वृतियों और दशाओं का अनुभव और प्रत्यक्षीकरण सूर कर सके, उतना और कोई नहीं। हिंदी साहित्य में श्रृंगार का रसराजत्व यदि किसी ने पूर्ण रूप से दिखाया है तो सुर ने दिखाया है।“  सुर की रचनाओं में वर्जनाओं से मुक्त स्वतंत्र नारी की छवि अंकित है। वियोग श्रृंगार में वह नारी समर्पण,एकनिष्ठता एवं स्वाभिमान से दीप्त होकर पहली बार पूरे भक्तिकाव्य में एक अलग पहचान बनाती है ।कृष्ण की याद में गोपियां तिल- तिल कर टूटती है, मरती है, पर अपनी प्रतिष्ठा दा

ब्रह्मराक्षस कविता का शिल्प

 ब्रह्मराक्षस का शिल्प ब्रह्मराक्षस, मुक्तिबोध की, अंधेरे के बाद; एक लंबी कविता है वह भी एक फैंटेसी के रूप में। फैंटेसी का इस्तेमाल पूराकथाओं, लोककथाओं और साहित्य में भी काफी मात्रा में हुआ है। ऐसी स्थिति में मुक्तिबोध ने अपनी कविताओं में धीरे-धीरे फेंटेसी के सहारे लिखना शुरू किया, जिसका आलोचकों ने काफी विरोध किया। अपनी कविता में उन्होंने फैंटेसी का इस्तेमाल कई रूपों में किया है। कहीं उसका स्पर्श हल्का है, कहीं बहुत गहरा। कभी कोई कविता पूरी फैंटेसी में होती है  तो उसके अंत में कवि उस पर फेंटेसी की एक कूची फेर देता है। ब्रह्मराक्षस और अंधेरे में इन दोनों कविताओं में फैन्टेसी के दो रूप देखने को मिलते हैं, अपने अनोखे अंदाज में। फेंटेसी वह तर्कहीन कल्पना है, जो सबसे ज्यादा स्वप्न से मिलती है। अंधेरे में की फैंटेसी ऐसी ही है।उसमें कविता की घटनाएं व्यवहारिक तर्क से परे जाकर घटती है, जिससे सब कुछ जादुई- जादुई सा लगता है, यद्यपि गहराई में उसमें विचार और तर्क की पद्धति बहुत सजग रूप से क्रियाशील रहती है ।यह सृजनात्मक फैंटेसी की विशेषता है। ‘ब्रह्मराक्षस’ की फैंटेसी बहुत कुछ है रूपात्मक है। इसमें

ब्रह्मराक्षस

 ‘अंधेरे में’ के बाद ‘ब्रह्मराक्षस’ मुक्तिबोध की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण लंबी कविता मानी गई है। आकार में यह कविता अपेक्षाकृत छोटी है, परंतु अपने स्वरूप में यह एक लंबी कविता की बानगी लिए हुए हैं ।शास्त्रों के अनुसार पापकर्म करने वाले ब्राह्मणों को मरने के बाद प्रेत योनि प्राप्त होती है और वही ब्रह्मराक्षस बनता है। मुक्तिबोध ने कविता में इसी मान्यता का भरपूर प्रयोग किया है और उसे एक फेंटेसी के रूप में निर्मित किया है। ब्रह्मराक्षस एक प्रगतिशील मध्यवर्गीय बुद्धिजीवी की प्रेतात्मा है। यह इससे भी सिद्ध होता है कि वह काफी पढ़ा लिखा है। न केवल संस्कृत को जानता है बल्कि अनेक विधाओं की जानकारी उसे है। ऐसे बुद्धिजीवी या ब्राम्हण को प्रेत- योनि क्यों मिली? उसने कौन सा पाप किया था? इस कविता में मुक्तिबोध ने यही समझाने की कोशिश की है। ब्रह्मराक्षस जब मनुष्य के रूप में था, तो एक शोधक था, सत्य का अन्वेषक था. अपनी खोज को लेकर वह बहुत परेशान था, जैसे गणित की विकट समस्याओं में उलझा हुआ हो।वह उन समस्याओं का निदान नहीं ढ़ूढ सका और अंततः उन्हीं में  घुट कर मर गया । उसकी समस्त चिंताओं के साथ मुक्तिबोध ने उसकी

भारत में समाचारपत्रों का इतिहास

  भारत में समाचारपत्रों का इतिहास भारत में सबसे पहले पुर्तगाली प्रेस लेकर आए थे तथा 1557 में गोवा के पादरियों ने पहली पुस्तक भारत में छपी थी। जेम्स आगस्टस हिक्की  ने 1780 ई. में पहला समाचार पत्र साप्ताहिक पत्र के रूप में बंगाल गजट या कोलकाता जनरल एडवाइजर के रूप में निकालना शुरू किया। उसके बाद इंडियन बर्ड का संपादन शुरू हुआ, जिसके संपादक डुएन थे ।1796 में मैकेनली ने टेलीग्राफ शुरू किया। 1799 देश में प्रकाशित सभी समाचारपत्रों पर सेंसर स्थापित कर दिया गया। सरकारी सहायता से प्रकाशित प्रथम पत्र 1784 इसवी में कोलकाता गजट था। बंगाल किरकारू के संपादक चार्ल्स मैक्लीन के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 1818 में सेंसर खत्म कर दिया गया। नए नियम के अनुसार संपादक को इंग्लैंड में भारतीय अधिकारियों के आचरण पर आलोचना करने पर रोक लगा दिया गया ।कोलकाता मॉर्निंग पोस्ट (1798) आर्चीबोल्ड द्वारा प्रकाशित वेलेजली के समय में लागू समाचार पत्रों के सेंसरशिप अधिनियम का पालन करने वाला पहला समाचार पत्र था ।किसी भी भारतीय द्वारा अंग्रेजी में प्रकाशित है पहला समाचारपत्र गंगाधर भट्टाचार्य का सप्ताहिक बंगाल गजट था, जो 1816 इस

हिंदी साहित्येतिहास लेखन की परम्परा

 हिंदी साहित्येतिहास लेखन की परम्परा:- अतीत की घटनाओं के कालक्रम में संयोजित इतिवृत्त को इतिहास माना जाता है। किंतु इतिहास निर्जीव तथ्यों का संकलन मात्र नहीं है। वस्तुतः इतिहास माननीय विकास की जीवन्त प्रक्रिया है। इसमें दो तत्वों समाहित रहते हैं, एक ओर वर्तमान के बिंदु पर स्थित इतिहासकार होता है, दूसरी ओर अतीत के विस्तार में फैले हुए तथ्यों या घटनाओं का समूह होता है।ई.एच.कार ने  इतिहास की व्याख्या करते हुए लिखा है कि “इतिहास, इतिहास और उसके तथ्यों की क्रिया- प्रतिक्रिया की अनवरत प्रक्रिया है, अतीत और वर्तमान के बीच एक अंतहीन संवाद है।“ भारतीय आचार्यों ने इतिहास और साहित्य के आपसी संबंधों पर विचार करते हुए साहित्येतिहास के कुछ प्रतिमान निर्धारित किए हैं ।श्री नलिन विलोचन शर्मा ने कहा है कि” साहित्येतिहास भी अन्य प्रकार के इतिहासों की तरह कुछ विशिष्ट लेखकों और उनकी कृतियों का इतिहास ना होकर युग विशेष के लेखक का समूह की कृति समष्टि का इतिहास ही हो सकता है।“ गणपतिचंद्र गुप्त का मानना है कि” वास्तविकता यह है कि सृष्टि की कोई भी वस्तु ऐसी नहीं है जिसका इतिहास से संबंध न हो। अतः साहित्य भी इत