Posts

Showing posts from June, 2017

भारतेंदुकालीन भारत में महिलाओं की दशा एवं दिशा

Image
परम्परागत दृष्टि से स्त्री के प्रति व्यवस्था का रवैया निश्चित मानदडों एवं आदर्शां के नियत व्यवहारों से संचालित होता रहा है, जिसमें स्त्री को तय कर दी गई भूमिका में निर्धारित आचार-संहिता के अनुसार जीना है, जिनके निर्धारण का अधिकार शताब्दियों से पुरुषों ने अपने पास सुरक्षित रखा है। समय के बदलते तापमान में, बदलते सामाजिक संदर्भां में अपनी अधीनस्थ की भूमिका, शोषण, असमानता से मुक्ति के प्रयत्न एवं दोहरे मानदण्डों के बीच अपनी बदलती सामाजिक भूमिका के बावजूद स्त्री अस्मिता का प्रश्न जटिल से जटिलतर होता गया है। उसकी अधीनता की भूमिका असमानता को जन्म देती है, और शोषण के अवसर को व्यापक बना देती है। मानव विकासक्रम में यह ऐतिहासिक तथ्य सर्वोपरि है कि आदिम युग से लेकर आधुनिक काल तक परस्पर विरोधी वर्गोंवाली सभी सामाजिक संस्थाओं के समाज और परिवार में महिलाओं की स्थिति मातहत की रही है। समाज सदैव पुरुषों का रहा है, राजनीतिक सत्ता हमेशा पुरुषों के हाथ में रही है तथा स्त्री हमेशा अलगाव में रही है। सता सम्पत्तियोंऔर संतान से च्यूत स्त्री ‘वस्तु’ मात्र बनकर रह गई है। कभी उसे दैवी शक्ति प्रदान कर स

भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की सामाजिक चेतना

Image
भारतेन्दु एक ओर परम्परागत भारतीय समाज की मध्यकालीन अवस्था की उपज थे तो दूसरी ओर परम्परा और मध्यकालीनता की सीमाओं को तोड़कर अपने अनुकूल एक आधुनिक समाज की कल्पना भी एक रहे थे। सामाजिक चेतना जगाने की दृष्टि से भारतेन्दु कबीर के परवर्ती रहे है। देनों ने क्रांति की चेतना जगाई, अपने युग के समाज में व्याप्त पाखण्ड, दुराचार तथा कुरीतियों पर जबरदस्त प्रहार कर उन्हें मिटाने की प्रबल चेष्टा की। आचार्य शुक्ल ने सही अर्थों में भारतेन्दु को नए युग का प्रवर्तक कहा है। शुक्लजी के अनुसार ‘‘उन्होंने हमारे जीवन के साथ हमारे साहित्य को फिर से लगा दिया। बडे़ भारी विच्छेद से उन्होंने हमें बचाया। उन्होनें पहली बार हिन्दी साहित्य को सामाजिक चेतना की ऐतिहासिक अनिवार्यता एवं अनुरूपता प्रदान की। साहित्य के आनन्दवादी दृष्टिकोण को सामाजिक उपयोगिता के दृष्टिकोण से जोड़ा।1’’ भारतेन्दु का युगान्तकारी महत्त्व है कि उन्होंने अपने प्रदेष की सांस्कृतिक आवष्यकताओं को पहचाना। साहित्यिक हिन्दी को सँवारा, साहित्य के साथ हिन्दी के नये आन्दोलन को जन्म दिया, हिन्दी साहित्य में राष्ट्रीय एवं जनवादी तत्वों को प्रतिष्ठित किया।

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की भूमिका

Image
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की भूमिका भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन ब्रिटिश- भारतीय मुठभेड़ का परिणाम था। इसका जन्म पारम्परिक देषभक्ति से हुआ, जो भूमि, भाषा और पंथ से लगाव की एक सामाजिक स्तर पर सक्रिय भावना थी।1 किसी भी गुलाम देष में राष्ट्रीय चेतना नवजागरण के विकास का अगला चरण हुआ करती है। भारत में स्वतंत्रता संघर्ष की भावना अंग्रेजी साम्राज्यवाद के दवाब से ही पनपी थी। अंग्रेजी शोषण के अखिल भारतीय स्वरूप के खिलाफ अखिल भारतीय प्रतिक्रिया के रूप में राष्ट्रीय चेतना विकसित हुई थी। बढ़ते नस्ली तनाव, धर्मान्तरण के डर और बेंथमवादी प्रषासकों के सुधारवादी उत्साह ने पढे़-लिखे भारतवासियों को मजबूर कर दिया कि वे ठहरकर अपनी संस्कृति पर एक नजर डालें। वरनार्ड कोहन ने इसे ‘संस्कृति का मूर्त्तन’ कहा है, जिससे षिक्षित भारतवासियों ने अपनी संस्कृति को ऐसी ठोस इकाई के रूप में निरूपित किया, जिसका आसानी से उद्धरण दिया जा सके, तुलना की जा सके और खास उद्देष्यों के लिए उपयोग किया जा सके। यह नई सांस्कृति परियोजना, जिसने अपने आपको अंषतः उन्नीसवीं शताब्दी के सामाजिक और धार्मिक सुधारों के