Posts

Showing posts from December, 2019

वैदिक नारी : उपेक्षित भी और प्रताड़ित भी

वैदिककालीन साहित्य में कन्या जन्म एवं उसके लालन-पालन में पुत्र के समान स्तर के सम्बन्ध में परस्पर विरोधी तथ्य सामने आते है। वृहदारण्यक उपनिषद् में कन्या जन्म का ‘दुहिता में पांडित्य जायते’ कहकर आदर किया गया है एवं वाराह गृह-सुत्र में सुन्दर कन्याओं की उत्पत्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की गई है। यहाँ कन्या के प्रति कुछ श्लोकों में पुत्री के प्रति स्नेह की अभिव्यक्ति भी मिलती है5 एवं अभिभावक एवं उसकी पुत्री के सम्बन्धों की स्वर्ग एवं पृथ्वी की उपमा द्वारा अभिव्यक्ति की गई है। वृहदारण्यक उपनिषद् में विदुषी पुत्री के जन्म की कामना करने के लिए एक अनुष्ठान का उल्लेख मिलता है। लेकिन अथर्ववेद में कहा गया है कि हमारे यहाँ पुत्र का जन्म हो और कन्या का जन्म किसी ओर के घर में हो। आगे कहा गया है कि पुत्र के बाद पुत्र का ही जन्म हो न कि कन्या का। तैतिरीय संहिता के अनुसार पुत्र का जन्म होने पर पिता आनन्दपूर्वक माता के पास लेटे हुए नवजात शिशु को उठा लेता था किन्तु यदि कन्या होती थी तो उसे वहीं लेटे रहने देता था। ऐतरेय ब्राह्यण में तो कन्या की उत्पिŸा को स्पष्ट शोक का कारण माना गया है। लेकिन आगे चलकर कन्या