Posts

Showing posts from March, 2020

संसार दुःखमुलक है;कर्मफल ही जन्म और मृत्यु का कारण है - जैनधर्म l

जैनधर्म में संसार है;जो वास्तविक है किन्तु इसकी सृष्टि का कारण ईश्वर नहीं है।संसार दुःखमुलक है;कर्मफल ही जन्म और मृत्यु का कारण है।निर्वाण जीव का अंतिम लख्य होता है।कर्मफल के नाश तक आत्मा से भौतिक तत्व को हटाने से निर्वाण सम्भव है।जैनधर्म में निर्वाण का मार्ग सभी जाती और वर्गों के लिए खुला था।कर्म को ही वर्ण और जाति  का आधार माना गया है।जैनधर्म ने वेद की प्रामाणिकता को नहीं माना तथा यज्ञीय कर्मकाण्ड को कोई स्थान नहीं दिया।ब्राह्मण धर्म की जाति व्यवस्था की आलोचना की गयी है।नैतिकता और आचरण की शुद्धता पर अधिक बल दिया गया है।सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य को अणुव्रत कहा गया है।जैनधर्म के कायाक्लेश के अंतर्गत उपवास द्वारा शरीर के अंत का विधान है। स्यादवाद जैनधर्म का एक प्रमुख सिद्धांत है,इसे अनेकान्तवाद भी कहा जाता है;इसके संस्थापक महावीर थे।स्याद का अर्थ शायद होता है जिसके सात प्रकार बताये गए है।1.है 2.नहीं है 3.है भी,नहीं भी है 4.अव्यक्त 5.है तथा अव्यक्त है 6.नहीं है और अव्यक्त है 7.है,नहीं है और अव्यक्त है।यह संसार छः द्रव्यों जिनको आजीव कहा जाता है,से निर्मित है।ये द्रव्

संसार की सभी वस्तुएँ प्रकृति में परिवर्तन के फलस्वरूप पैदा होती है।"सांख्य मत

सांख्य दर्शन सभी दर्शनों से प्राचीन है।इसके जन्मदाता कपिल है।सांख्य दर्शन जैन धर्म से संबंधित है। इस दर्शन के अनुसार "! संसार की सभी वस्तुएँ प्रकृति में परिवर्तन के फलस्वरूप पैदा होती है।प्रकृति सब वस्तुओं का मूल है;किन्तु प्रकृति का कोई मूल नहीं है।"सांख्य मत की।आत्मा अक्रिय है,वह उपनिषदों की आत्मा के समान नहीं है।फलतः संसार का कारण प्रकृति है।प्रकृति और पुरुष दो ही मूल और अनादि तत्व है।इसके अनुसार पुरुष प्रकृति का पच्चीसवाँ तत्व है।इस दर्शन को सत्कार्यवाद कहते है।सांख्य दर्शन में बाद में ईश्वरवाद को भी जोड़ दिया गया।सांख्य दर्शन में पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ और पाँच कर्मेन्द्रियाँ होती है।पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ है-श्रुति,स्पर्श,दृष्टि,स्वाद तथा गंध।जबकि पांच कर्मेन्द्रियों में वाक्,धारणा,गति,उत्सर्जन और प्रजनन आते है।सांख्य दर्शन के त्रिगुण सिद्धांत में सदाचार,वासना और जाडय की उत्पत्ति होती है।पंचशिखाचार्य का पुष्टितंत्र इस दर्शन का प्रामाणिक और प्राचीन ग्रंथ है।तत्वकौमुदी (वाचस्पति),सांख्य प्रवचन (विज्ञान भिक्षु),मठारवृत्ति (मठार)और गौण्डपाद का भाष्य इस दर्शन के प्रमुख ग्रंथ है।