19वीं शताब्दी में महिलाओ की सामाजिक स्थिति



  मध्यकालीन विचार-सारणी और जीवन-पद्धति में स्त्रियों को केवल गृहकार्य की जिम्मेदारी दी गई थी। लड़कों के लिए ‘टोल‘ एवं ‘चतुष्पाठी‘ जैसे शिक्षण स्थल थे, लेकिन लड़कियों के लिए कहीं कोई शिक्षा का प्रबंध नहीं था। लड़कियों के लिए प्रायः घर के भीतर ही शिक्षा की व्यवस्था की जाती थी। उच्चवर्गीय महिलायें अपने महलों में ही संस्कृत की शिक्षा प्राप्त करती थी। रामचन्द्र शास्त्री को पेशवा राजा ने महल में आकर अपनी पत्नी को संस्कृत की शिक्षा देने के लिए नियुक्त किया था। राजपूतों में सम्पन्न वर्ग की लड़कियों को किसी न किसी प्रकार की प्रारम्भिक शिक्षा मिलती थी। इसी प्रकार बंगाल में वैष्णव सम्प्रदाय में भी लड़कियों को शिक्षा देने की प्रवृŸा किसी हद तक थी जिससे कि वह धर्मग्रंथ पढ़ सके। संस्कृत साहित्य महिलाओं तक कविताओं के रुप में पहुँचता था। वह कथा - कहानियों तक सीमित था, उन्हें पवित्र कर्मकाण्डों व अनुष्ठानों से नहीं जोड़ा जाता था। द हाई कास्ट हिन्दू वीमेन में पंडिता रमाबाई कहती है कि यहाँ तक कि स्त्रियों के मुद्दे पर काफी उदार समझे जाने वाले अनन्तशास्त्री ने भी पवित्र पुस्तकों को अपनी पत्नी और पुत्रियों से दूर रखा था। वे आगे लिखती है कि ‘‘19वीं शताब्दी तक मनुसंहिता के चुने हुए सूत्र जिन्हें पवित्र मानकर स्त्रियों को निरंतर उच्चारित करने का आदेश मिलता है, भारत में कुछ ही ऐसी स्त्रियाँ होगी, जिन्होंने उन्हें अपनी आँखों से देखा हो।‘‘ कलकŸा में अपनी सार्वजनिक पहचान बन जाने के बाद ही पंडिता रमाबाई मनुसंहिता देख पाई थी।
          1881 की जनगणना के सरकारी रिपोर्ट के अनुसार 1 लाख 76 हजार 784 महिलायें सरकारी स्कूलों, मिशन स्कूलों, भारतीय निवासियों एवं निजी संस्थानों द्वारा संचालित स्कूलों तथा जनाना मिशनरीज एजेन्सी की छात्रायें थी। 8 से 10 वर्ष की लड़कियों को स्कूलों से निकालकर उसकी शादी करा दी जाती थी। इसके पश्चात् वह लिखाई - पढ़ाई से बिल्कुल अलग कर दी जाती थी, क्योंकि किसी युवा स्त्री या लड़की का पढ़ना या उसके हाथ में पुस्तक या कागज होना या अपने पति के घर के अन्य लोगों की उपस्थिति में पढ़ना  - लिखना शर्मनाक माना जाता था। ऊँची जाति की महिलाओं के बीच यह धारणा प्रचलित थी कि अगर वे पढ़ेगी या कलम पकड़ लेगी तो उसके पति की मृत्यु हो जाएगी। राससुन्दरी देवी कहती है कि ’’यह परम्परागत शिक्षा व्यवस्था का सबसे बूरा पहलू था कि लड़कियाँ नहीं पढ़ती थी। लोग औरतों का पढ़ना पसंद नहीं करते थे। वास्तव में घर की बूढ़ी औरतें जवान महिलाओं के हाथ में कागज का एक टुकड़ा भी देख लेती थी तो उसे बूरा मान जाती थी। लेकिन मैं इसे कैसे स्वीकार कर सकती थी?’’52
      1836 ई0 में विलियम एडम्स ने बंगाल का शैक्षणिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए इसी बात को उद्धृत किया है कि हिन्दू परिवार के बहुसंख्यक लोगों में खासकर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में यह अंधविश्वास फैला हुआ था कि यदि लड़कियाँ पढ़ाई लिखाई करेगी तो वह शादी के बाद विधवा हो जाएगी। वह आगे लिखता है कि इस भय औेर सिहरन के बावजूद भी हिन्दू एवं मुस्लिम महिलाओं में अक्षर - ज्ञान के  प्रति तीव्र उत्कंठा थी; फिर  भी वह ऐसा नहीं कर सकती थी। क्योंकि हिन्दू औेरतें सामाजिक जीवन में अपने पिता, फिर पति ओैर बुढापे में अपने बच्चों पर आश्रित थी, वे ईश्वर से उनके दीर्घजीवी होने की प्रार्थना करती थी ओैर कई तरह से अपने आराध्य की पूजा - अर्चना करती थी। उनका मानना था कि अगर अक्षरज्ञान उसके पति की मृत्यु का कारण बनता है तो वह पढ़ाई उसके लिए आत्महत्या के समान होगी। लिंग आधारित विश्व में पुरुष एवं स्त्री के लिए अलग -अलग कार्य और स्थान निश्चित है। यह अवधारणा महिलाओं को शिक्षा के प्रति आकृष्ट होने में रुकावट पैदा करती थी। बहुत सी औरतें जिन्होंने 1870 ई0 के पूर्व पढ़ना - लिखना जान गई थी वे कहती है कि उन्होंने ऐसा छुपकर या अपने घर से दूर किसी अन्य के घर जाकर ही शिक्षा प्राप्त कर सकी हैं। यहाँ तक कि अगर पितृगृह में माँ अपनी पुत्री के प्रति ममतामयी है या ससुराल में उसकी सास औेर अन्य ओैरतें उसके प्रति सहृदय हैं तो भी वह ऐसा नहीं कर सकती थी। पितृसŸात्मक समाज में प्रचलित विधि-विधानों को महिलायें चुनौती नहीं दे सकती थी, उनका भला इस बात में था कि वह यथास्थिति बनाये रखे। जिन महिलाओं में पढ़ने की ललक होती थी वे अपने पुरुषों का ही मुँह ताक सकती थी, क्योंकि उनके जीवन पर पुरुषों का ही अधिकार सुरक्षित था।53
            परम्परागत तौर पर शिक्षा का तात्पर्य धार्मिक साहित्य को पढ़ने के ज्ञान से सम्बन्धित था। हिन्दुओं, खासकर पुजारी वर्ग के ब्राह्यणों में धार्मिक साहित्य के सभी अंगों को पढ़ाया जाता था, जिसमें इतिहास, पुराण, स्मृति, अर्थशास्त्र नीतिशास्त्र, छंद, निरुक्त, व्याकरण आदि प्रमुख होते थे। जबकि दूसरे द्विज जातियों, क्षत्रियों एवं वैश्यों को व्यावहारिक कौशल के विकास से सम्बन्धित अन्य पहलुओं की जानकारी दी जाती थी। शूद्र और ओैरतें धार्मिक पुस्तकों को नहीं पढ़ सकती थी जबकि कुछ ऐसी महिलाओं के दृष्टांत मिलते है जिन्होंने न केवल अक्षर ज्ञान हासिल किया अपितु साहित्य जगत में अपना नाम भी रौशन किया।54
        मुसलमान लड़कियों से कुरान पढने एवं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने की अपेक्षा की जाती थी। उच्चवर्गीय मुसलमान परिवार की लड़कियों को विद्यालय जाने की मनाही थी। वे घर पर ही अपने परिवार के किसी सदस्य से या किसी निजी शिक्षक से जो अधिकतर मौलवी होते थे, शिक्षा ग्रहण करती थी। 19 वीं शताब्दी के उŸारार्द्व्र में बंगाल में केवल 11  कुरान पढ़ानेवाले स्कूल कार्यरत थे। जिसमें नामांकित छात्रों की संख्या 142 थी।55 नादिर अहमद का मानना है कि मुस्लिम महिलाओं की दुर्दशा का प्रमुख कारण उनका अच्छी प्रकार से शिक्षित नहीं होना है। उनके अनुसार मुस्लिम बच्चों से आलीम, हाफिज, हकीम दस्तकार, बुनकर एवं अन्य दस्तकारी तथा हुनर में माहिर होने की अपेक्षा की जाती थी, वहीं लड़कियाँ अपना अधिकतर समय कहानियाँ सुनने, हुनर विकास तथा अपनी गुड़ियों के साथ खेलने में गुजार देती थी।56 मौलाना अशरफ अली थानवी की पुस्तक ‘बहिस्त ए जेवर’ में महिलाओं के लिए सम्बन्धित फ़िक के नियम, घर में सजानेवाली किताबें, खाना - बनाने से सम्बन्धित किताबें, स्वास्थ्य परिचर्या पर पुस्तकें तथा अन्य घेरलू कार्य से सम्बन्धित ज्ञान का उल्लेख मिलता है। महिलाओं के लिए कोई इतिहास एवं भूगोल की किताब नहीं है। वे केवल अपनी भाषा को समृद्ध करने, अपने धार्मिक विश्वास को मजबूती देने तथा अपने घरेलू कार्य को सुचारु ढंग से क्रियान्वित करने के लिए ज्ञान हासिल कर सकती थी। वह अपने घरेलू बजट को सही ढंग से संचालित करने के लिए लिखना सीख सकती थी। अंततः थानवी इस निष्कर्ष पर पहुँचते है कि ‘‘आपका लिखना आपके आबरु से अधिक बहुमूल्य नहीं है।’’57
          उन्नीसवी शताब्दी के शुरुआत में पुरुष शिक्षा की तुलना में महिला शिक्षा का स्तर काफी निम्न था। 1854 ई0 में सम्पूर्ण भारत में लगभग 626 लड़कियों के स्कूल थे, बंगाल में 288, मद्रास में 256, बम्बई में 65 और उŸारी - पश्चिमी प्रांत एवं अवध में सिर्फ 17 जिसमें कुल 21 हजार 755  छात्र थे। ग्रामीण स्कूलों का ढाँचा काफी छोटा लगभग नहीं के बराबर होता था। उस समय यह धारणा प्रचलित थी कि ‘‘ब्राह्मण सभी जातियों के गुरु है जबकि महिलाओं का गुरु सिर्फ और सिर्फ उसका पति हो सकता है।’’ एड्म्स के प्रथम शैक्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि यहाँ कोई देशी बालिका विद्यालय नहीं है। राजा राधकांतदेव के अनुसार केवल गरीब घर के माता - पिता ही अपने बच्चों को विद्यालय भेजते थे, जबकि सम्मानित घर की लड़कियाँ अपने माता-पिता की देख - रेख में ही अपने घरों में पढ़ती थी।  स्कूल जाना उनके लिए सिहरन पैदा करनेवाला समाचार होता था लेकिन दोनों ही स्थितियों में विवाह के बाद लड़कियों का स्कूल जाना छूट जाता था और वे विद्याध्ययन से वंचित कर दी जाती थी।
          बालविवाह की प्रथा ने उच्चवर्गीय महिलाओं में शिक्षा को असम्भव बना दिया था। परदा और अशिक्षा का गहरा सम्बन्ध था। संभ्रान्त परिवार अपनी महिलाओं को घर में परदे में रखता था इसलिए वे सरकार द्वारा स्थापित सरकारी प्राथमिक विद्यालयों का लाभ नहीं उठा सकी।58 अधिकतर सरकारी विद्यालय गरीब बस्तियों में खोले जाते थे। 1881 - 1882 में शिक्षा पर गठित हंटर कमीशन ने पाया कि 1865 - 66 में सम्पूर्ण भारत में सरकारी नियंत्रण में 1029 बालिका विद्यालय कार्य कर रहे थे, वहीं 1881 - 82 में उनमें से 317 स्कूलों का पतन हो गया था। पंजाब में महिला शिक्षा की स्थिति कुछ बेहतर दिखाई देती है। पंजाब एडुकेशन रिपोर्ट के अनुसार हिन्दुओं औेर मुसलमानों दोनों ही समुदायों में महिला शिक्षा को स्वीकृति मिली हुई थी, वे धर्मग्रंथों को पढ़ सकती थी। 1869 - 70 में डिप्टी कमिश्नर मेजर बर्च ने अमृतसर से भेजे अपने शैक्षिक प्रतिवेदन में कहा था कि यहाँ 96 बालिका विद्यालय है जिसमें 2300 छात्रायें पढ़ती है। 1869 - 70 के शिक्षा से सम्बन्धित सरकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 1868 में पूरे पंजाब में 2539 बालिका विद्यालय स्थापित थे जिसकी संख्या घटकर 1869 - 70 में मात्र 2084 रह गई है, इसके पीछे सबसे महत्वर्पूण कारण प्रबंधकीय क्षमता का अभाव है।59


                     

ामता ही हासिल कर पाती थी। इसके साथ अंकगणित की सामान्य जानकारी, जिसमें चार सामान्य नियम होते थे, ज्ञान कर पाती थी। मध्यकालीन विचार-सारणी और जीवन-पद्धति में स्त्रियों को केवल गृहकार्य की जिम्मेदारी दी गई थी। लड़कों के लिए ‘टोल‘ एवं ‘चतुष्पाठी‘ जैसे शिक्षण स्थल थे, लेकिन लड़कियों के लिए कहीं कोई शिक्षा का प्रबंध नहीं था। लड़कियों के लिए प्रायः घर के भीतर ही शिक्षा की व्यवस्था की जाती थी। उच्चवर्गीय महिलायें अपने महलों में ही संस्कृत की शिक्षा प्राप्त करती थी। रामचन्द्र शास्त्री को पेशवा राजा ने महल में आकर अपनी पत्नी को संस्कृत की शिक्षा देने के लिए नियुक्त किया था। राजपूतों में सम्पन्न वर्ग की लड़कियों को किसी न किसी प्रकार की प्रारम्भिक शिक्षा मिलती थी। इसी प्रकार बंगाल में वैष्णव सम्प्रदाय में भी लड़कियों को शिक्षा देने की प्रवृŸा किसी हद तक थी जिससे कि वह धर्मग्रंथ पढ़ सके। संस्कृत साहित्य महिलाओं तक कविताओं के रुप में पहुँचता था। वह कथा - कहानियों तक सीमित था, उन्हें पवित्र कर्मकाण्डों व अनुष्ठानों से नहीं जोड़ा जाता था। द हाई कास्ट हिन्दू वीमेन में पंडिता रमाबाई कहती है कि यहाँ तक कि स्त्रियों के मुद्दे पर काफी उदार समझे जाने वाले अनन्तशास्त्री ने भी पवित्र पुस्तकों को अपनी पत्नी और पुत्रियों से दूर रखा था। वे आगे लिखती है कि ‘‘19वीं शताब्दी तक मनुसंहिता के चुने हुए सूत्र जिन्हें पवित्र मानकर स्त्रियों को निरंतर उच्चारित करने का आदेश मिलता है, भारत में कुछ ही ऐसी स्त्रियाँ होगी, जिन्होंने उन्हें अपनी आँखों से देखा हो।‘‘ कलकŸा में अपनी सार्वजनिक पहचान बन जाने के बाद ही पंडिता रमाबाई मनुसंहिता देख पाई थी।
          1881 की जनगणना के सरकारी रिपोर्ट के अनुसार 1 लाख 76 हजार 784 महिलायें सरकारी स्कूलों, मिशन स्कूलों, भारतीय निवासियों एवं निजी संस्थानों द्वारा संचालित स्कूलों तथा जनाना मिशनरीज एजेन्सी की छात्रायें थी। 8 से 10 वर्ष की लड़कियों को स्कूलों से निकालकर उसकी शादी करा दी जाती थी। इसके पश्चात् वह लिखाई - पढ़ाई से बिल्कुल अलग कर दी जाती थी, क्योंकि किसी युवा स्त्री या लड़की का पढ़ना या उसके हाथ में पुस्तक या कागज होना या अपने पति के घर के अन्य लोगों की उपस्थिति में पढ़ना  - लिखना शर्मनाक माना जाता था। ऊँची जाति की महिलाओं के बीच यह धारणा प्रचलित थी कि अगर वे पढ़ेगी या कलम पकड़ लेगी तो उसके पति की मृत्यु हो जाएगी। राससुन्दरी देवी कहती है कि ’’यह परम्परागत शिक्षा व्यवस्था का सबसे बूरा पहलू था कि लड़कियाँ नहीं पढ़ती थी। लोग औरतों का पढ़ना पसंद नहीं करते थे। वास्तव में घर की बूढ़ी औरतें जवान महिलाओं के हाथ में कागज का एक टुकड़ा भी देख लेती थी तो उसे बूरा मान जाती थी। लेकिन मैं इसे कैसे स्वीकार कर सकती थी?’’52
      1836 ई0 में विलियम एडम्स ने बंगाल का शैक्षणिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए इसी बात को उद्धृत किया है कि हिन्दू परिवार के बहुसंख्यक लोगों में खासकर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में यह अंधविश्वास फैला हुआ था कि यदि लड़कियाँ पढ़ाई लिखाई करेगी तो वह शादी के बाद विधवा हो जाएगी। वह आगे लिखता है कि इस भय औेर सिहरन के बावजूद भी हिन्दू एवं मुस्लिम महिलाओं में अक्षर - ज्ञान के  प्रति तीव्र उत्कंठा थी; फिर  भी वह ऐसा नहीं कर सकती थी। क्योंकि हिन्दू औेरतें सामाजिक जीवन में अपने पिता, फिर पति ओैर बुढापे में अपने बच्चों पर आश्रित थी, वे ईश्वर से उनके दीर्घजीवी होने की प्रार्थना करती थी ओैर कई तरह से अपने आराध्य की पूजा - अर्चना करती थी। उनका मानना था कि अगर अक्षरज्ञान उसके पति की मृत्यु का कारण बनता है तो वह पढ़ाई उसके लिए आत्महत्या के समान होगी। लिंग आधारित विश्व में पुरुष एवं स्त्री के लिए अलग -अलग कार्य और स्थान निश्चित है। यह अवधारणा महिलाओं को शिक्षा के प्रति आकृष्ट होने में रुकावट पैदा करती थी। बहुत सी औरतें जिन्होंने 1870 ई0 के पूर्व पढ़ना - लिखना जान गई थी वे कहती है कि उन्होंने ऐसा छुपकर या अपने घर से दूर किसी अन्य के घर जाकर ही शिक्षा प्राप्त कर सकी हैं। यहाँ तक कि अगर पितृगृह में माँ अपनी पुत्री के प्रति ममतामयी है या ससुराल में उसकी सास औेर अन्य ओैरतें उसके प्रति सहृदय हैं तो भी वह ऐसा नहीं कर सकती थी। पितृसŸात्मक समाज में प्रचलित विधि-विधानों को महिलायें चुनौती नहीं दे सकती थी, उनका भला इस बात में था कि वह यथास्थिति बनाये रखे। जिन महिलाओं में पढ़ने की ललक होती थी वे अपने पुरुषों का ही मुँह ताक सकती थी, क्योंकि उनके जीवन पर पुरुषों का ही अधिकार सुरक्षित था।53
            परम्परागत तौर पर शिक्षा का तात्पर्य धार्मिक साहित्य को पढ़ने के ज्ञान से सम्बन्धित था। हिन्दुओं, खासकर पुजारी वर्ग के ब्राह्यणों में धार्मिक साहित्य के सभी अंगों को पढ़ाया जाता था, जिसमें इतिहास, पुराण, स्मृति, अर्थशास्त्र नीतिशास्त्र, छंद, निरुक्त, व्याकरण आदि प्रमुख होते थे। जबकि दूसरे द्विज जातियों, क्षत्रियों एवं वैश्यों को व्यावहारिक कौशल के विकास से सम्बन्धित अन्य पहलुओं की जानकारी दी जाती थी। शूद्र और ओैरतें धार्मिक पुस्तकों को नहीं पढ़ सकती थी जबकि कुछ ऐसी महिलाओं के दृष्टांत मिलते है जिन्होंने न केवल अक्षर ज्ञान हासिल किया अपितु साहित्य जगत में अपना नाम भी रौशन किया।54
        मुसलमान लड़कियों से कुरान पढने एवं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने की अपेक्षा की जाती थी। उच्चवर्गीय मुसलमान परिवार की लड़कियों को विद्यालय जाने की मनाही थी। वे घर पर ही अपने परिवार के किसी सदस्य से या किसी निजी शिक्षक से जो अधिकतर मौलवी होते थे, शिक्षा ग्रहण करती थी। 19 वीं शताब्दी के उŸारार्द्व्र में बंगाल में केवल 11  कुरान पढ़ानेवाले स्कूल कार्यरत थे। जिसमें नामांकित छात्रों की संख्या 142 थी।55 नादिर अहमद का मानना है कि मुस्लिम महिलाओं की दुर्दशा का प्रमुख कारण उनका अच्छी प्रकार से शिक्षित नहीं होना है। उनके अनुसार मुस्लिम बच्चों से आलीम, हाफिज, हकीम दस्तकार, बुनकर एवं अन्य दस्तकारी तथा हुनर में माहिर होने की अपेक्षा की जाती थी, वहीं लड़कियाँ अपना अधिकतर समय कहानियाँ सुनने, हुनर विकास तथा अपनी गुड़ियों के साथ खेलने में गुजार देती थी।56 मौलाना अशरफ अली थानवी की पुस्तक ‘बहिस्त ए जेवर’ में महिलाओं के लिए सम्बन्धित फ़िक के नियम, घर में सजानेवाली किताबें, खाना - बनाने से सम्बन्धित किताबें, स्वास्थ्य परिचर्या पर पुस्तकें तथा अन्य घेरलू कार्य से सम्बन्धित ज्ञान का उल्लेख मिलता है। महिलाओं के लिए कोई इतिहास एवं भूगोल की किताब नहीं है। वे केवल अपनी भाषा को समृद्ध करने, अपने धार्मिक विश्वास को मजबूती देने तथा अपने घरेलू कार्य को सुचारु ढंग से क्रियान्वित करने के लिए ज्ञान हासिल कर सकती थी। वह अपने घरेलू बजट को सही ढंग से संचालित करने के लिए लिखना सीख सकती थी। अंततः थानवी इस निष्कर्ष पर पहुँचते है कि ‘‘आपका लिखना आपके आबरु से अधिक बहुमूल्य नहीं है।’’57
          उन्नीसवी शताब्दी के शुरुआत में पुरुष शिक्षा की तुलना में महिला शिक्षा का स्तर काफी निम्न था। 1854 ई0 में सम्पूर्ण भारत में लगभग 626 लड़कियों के स्कूल थे, बंगाल में 288, मद्रास में 256, बम्बई में 65 और उŸारी - पश्चिमी प्रांत एवं अवध में सिर्फ 17 जिसमें कुल 21 हजार 755  छात्र थे। ग्रामीण स्कूलों का ढाँचा काफी छोटा लगभग नहीं के बराबर होता था। उस समय यह धारणा प्रचलित थी कि ‘‘ब्राह्मण सभी जातियों के गुरु है जबकि महिलाओं का गुरु सिर्फ और सिर्फ उसका पति हो सकता है।’’ एड्म्स के प्रथम शैक्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि यहाँ कोई देशी बालिका विद्यालय नहीं है। राजा राधकांतदेव के अनुसार केवल गरीब घर के माता - पिता ही अपने बच्चों को विद्यालय भेजते थे, जबकि सम्मानित घर की लड़कियाँ अपने माता-पिता की देख - रेख में ही अपने घरों में पढ़ती थी।  स्कूल जाना उनके लिए सिहरन पैदा करनेवाला समाचार होता था लेकिन दोनों ही स्थितियों में विवाह के बाद लड़कियों का स्कूल जाना छूट जाता था और वे विद्याध्ययन से वंचित कर दी जाती थी।
          बालविवाह की प्रथा ने उच्चवर्गीय महिलाओं में शिक्षा को असम्भव बना दिया था। परदा और अशिक्षा का गहरा सम्बन्ध था। संभ्रान्त परिवार अपनी महिलाओं को घर में परदे में रखता था इसलिए वे सरकार द्वारा स्थापित सरकारी प्राथमिक विद्यालयों का लाभ नहीं उठा सकी।58 अधिकतर सरकारी विद्यालय गरीब बस्तियों में खोले जाते थे। 1881 - 1882 में शिक्षा पर गठित हंटर कमीशन ने पाया कि 1865 - 66 में सम्पूर्ण भारत में सरकारी नियंत्रण में 1029 बालिका विद्यालय कार्य कर रहे थे, वहीं 1881 - 82 में उनमें से 317 स्कूलों का पतन हो गया था। पंजाब में महिला शिक्षा की स्थिति कुछ बेहतर दिखाई देती है। पंजाब एडुकेशन रिपोर्ट के अनुसार हिन्दुओं औेर मुसलमानों दोनों ही समुदायों में महिला शिक्षा को स्वीकृति मिली हुई थी, वे धर्मग्रंथों को पढ़ सकती थी। 1869 - 70 में डिप्टी कमिश्नर मेजर बर्च ने अमृतसर से भेजे अपने शैक्षिक प्रतिवेदन में कहा था कि यहाँ 96 बालिका विद्यालय है जिसमें 2300 छात्रायें पढ़ती है। 1869 - 70 के शिक्षा से सम्बन्धित सरकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 1868 में पूरे पंजाब में 2539 बालिका विद्यालय स्थापित थे जिसकी संख्या घटकर 1869 - 70 में मात्र 2084 रह गई है, इसके पीछे सबसे महत्वर्पूण कारण प्रबंधकीय क्षमता का अभाव है।59
सन्दर्भ ग्रन्थों की सूची :-
रेखा कस्तवार, स्त्री चिन्तन की चुनौतियाँ, राजकमल प्रकाशन, दिल्ली, प्रथम    संस्करण, 2006, पृष्ठ - 67
जॉन स्टुअर्ट मिल, दि सब्जेक्शन ऑफ वीमेन (अनु0) प्रगति सक्सेना. राजकमल प्रकाशन, दिल्ली, प्रथम संस्करण, 2002, पृ0 - 62-67
लकी कैरोल, द हिन्दू विडोज रिमैरिज एक्ट ऑफ 1856, इंडियन इकोनॉमिक हिस्ट्री एण्ड सोशल रिव्यू,  वॉल्यूम - 20, पृ0- 363-388
द हिन्दू कोड ऑफ इथिक्स, कलकता, शक् संबंत् 1794, पृ0 -8
ज्योतिन्द्रमोहन गुप्ता, द ड्यूटीज ऑफ हिन्दू वीमेन,  कलकता 1323 बी0 एस0 1 पृ0-108
कोजिवस्की सी ग्रेगरी, मुस्लिम वीमेन एण्ड द कंट्रोल ऑफ प्रोपर्टी इन नॉर्थ इंडिया , इडियन इकोनॉमिक एण्ड सेशल हिस्ट्री रिव्यू वॉल्यूम- 24 नं0-2, 1987,  पृ0 -163-81
राम आहूजा , भारतीय सामाजिक व्यवस्था, रावत पब्लिकेशन, जयपुर, 1995, पृ0-134
टी0 मेटकॉफ, लैण्ड, लैण्डलार्डस एण्ड द ब्रिटिश राज, वर्कले, 1979,  पृ0 - 200
प्रतिभा सिन्हा, द इंगलिश ईस्ट इंडिया कम्पनी एण्ड द सती सिस्टम (1789-1827) शोधक (जर्नल ऑफ हिस्ट्री) भाग - 18, खण्ड-ए, क्रमसंख्या - 52, वर्ष 1989, पृ0 -40
शीतला सहाय एवं अतुलकृष्ण विश्वास, देवदासी, सतीप्रथा और कन्या भ्रूण हत्या, गौतम बुक सेन्टर, दिल्ली, प्रथम संस्करण, 2008 पृ0- 8
बंग दर्शन पत्रिका, काŸार्क, सन् 1878, पृ0-328
सम्बाद कौमुदी, 15 मार्च 1881 कलकता
वी0 एन0 दŸा, सती : ए हिस्टोरिकल, सोशल एण्ड फिलॉसोफिकल इन्क्वायरी इन टू दि हिन्दू राइज ऑफ विडो वर्निंग, नई दिल्ली, मनोहर, 1988, पृ0-1
उपेन्द्र ठाकुर, द हिस्ट्री ऑफ सूसाईड इन इंडिया : एन इंट्रोडक्शन, मुंशीराम, मनोहर लाल,  1963, पृ0-141-142
ए0 एफ0 सलाऊद्ीन अहमद, सोशल आइडियाज एण्ड सेशल चेंज इन बंगाल, 1818-35, पृ0-126-27
मुहम्मद लतीफ, हिस्ट्री ऑफ पंजाब, पृ0 - 536-537
रेवरेण्ड जे० लंग, द बैंक्स ऑफ भागीरथी, कलकता रिव्यू, वॉल्यूम -5, दिसम्बर 1846
राधाकुमार, स्त्री संघर्ष का इतिहास, वाणी प्रकाशन, दिल्ली, प्रथम संस्करण 2002, पृ0-28
सी0 ए0 बायली, फ्रॉम रिच्युअल टू सेरेमॉनी : डेथ रिच्युअल एण्ड सोसायटी इन हिन्दू नार्थ  इंडिया सिंस 1600 (सं0) जोचिम वैले, न्यूयार्क, सेंट मार्टिन प्रेस, 1981, पृ0- 174
फ्रांसिस बुकानन, एन एकाउंट ऑफ द डिस्ट्रिक्ट ऑफ शाहाबाद इन 1812-13 एण्ड मांटगुमरी मार्टिन, इस्टर्न इंडिया वॉल्यूम - 2, भागलपुर, गोरखपुर, 1938 पृ0-475
आनन्द यांग, द मेनीफेसेज आफ सती इन द नाइनटींथ सेन्चुरी, मानुषी, अंक - 42    पृष्ठ - 43
आशीष नंदी, द एन्टीमेंट एनमी, दिल्ली, आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, दिल्ली, 1980, पृ0-7
ए0 एस0 अल्तेकर, द पोजिशन ऑफ वीमेन इन हिन्दू सिविलाइजेशन, बनारस, 1938 अध्याय - 9, पृ0 - 2
रामशरण शर्मा, प्राचीन भारत का आर्थिक एवं सामाजिक इतिहास, हिन्दी माध्यम कार्यान्वयन निदेशालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली, पृ0 - 91-92
आशीष नंदी, सती इन नाइटींथ सेन्चुरी टेल ऑफ वीमेन, वायलेंस एण्ड प्रोटेस्ट इन राम मोहन राय (सं0) जोशी, पृ0-175
आशीष नन्दी, कल्चर्स ऑफ पॉलिटिक्स एण्ड पॉलिटिक्स ऑफ कल्चर्स, जर्नल ऑफ कॉमनवेल्थ एण्ड कम्परेटिव पोलिटिक्स वॉल्यूम- 22, पृ0-265
एम0 ए0 शेरिंग, हिन्दू ट्राइव्स एण्ड कास्ट्स, दिल्ली, कॉस्मो प्रकाशन, 1974, पृ0-11
मनिषा राय, बंगाली वीमेन, शिकागो, यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो, प्रेस, 1975
वी0 सीसेल प्लाउडेन, 1883 रिपोर्ट ऑन द सेन्सस ऑफ ब्रिटिश इंडिया, 17 फरवरी 1881, लंदन, आयर एण्ड स्पॉटिशवूड, पृ0- 86-97
लकी कैरोल, कोलोनियल परसेप्शन ऑफ इंडियन सोसायटी एण्ड इमरजेंस ऑफ कस्ट्स एसोसियेशन, जर्नल ऑफ एशियन स्टडीज, वॉल्यूम-37, 1978, पृ0-233-50
एच0 एच0 रिजले, द ट्राइब्स एण्ड कास्ट्स ऑफ बंगाल, वॉल्यूम - 1 पृ0 - 134
सी0 आई0 थापर, द पंजाब कस्टमरी लॉ, कलकता गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस, वाल्यूम -2 पृ0-93
मैकोनॉच, एग्रीकल्चरल प्रोवर्भ, साइटेड बाई, प्रेम चोधरी, वीमेन इन कोलेनियल हरियाणा, 1989, पृ0-280
हेनरी बाटरफिल्ड, मेमेरेन्डम ऑन द सेन्सस ऑफ ब्रिटिश इंडिया, 1871-72 (1875) आयर एण्ड स्पॉटिशवुड, पृ0-13-15
के0 एम0 कपाड़िया, मैरेज एण्ड फैमिली इन इंडिया, ऑक्सफोड यूनिवर्सिटी प्रेस, दिल्ली, 1972, पृ0-97
कैलाशवासिनी देवी, द वोफुल प्लाइट ऑफ हिन्दू वीमेन (सं0) मालिनी भट्टाचार्य एण्ड अभिजीत सेन, टॉकिंग ऑफ पावर अर्ली राइटिंग ऑफ बंगाली वीमेन (कलकता स्त्री : 2003) पृ0 - 25 एवं 27, 31 - 43.
एन0 के0 बागले (सं0) इस्लामिक सोसायटी एण्ड कल्चर, दिल्ली, 1987, पृ0-17-38
बारबरा मेटकॉफ, इस्लाम एण्ड कस्टम्स इन नाइनटींथ सेंचुरी इंडिया, एशियन स्टडीज,  वॉल्यूम - 17, पृ0 - 17, 38
अब्बे डुबॉय (अनु0) हिन्दू रीति एवं रिवाज, रुप एण्ड कम्पनी, कलकता, पृ0-17-18
एडुकेशन गजट, 11 मई 1873 आर0 एन0 पी0 1873
मैकलियोन्ड्स मेडिकल रिपोर्ट ऑन चाइल्ड विभ्स, बंगाल गवर्नमेंट जूडीसियल, एन एफ जे सी/17/ जून 1893 पृ0-104-17
के0 टी0  मर्चेण्ट, चेंजिंग वियू ऑफ मैरिज एण्ड फेमिली, वी0 जी0 पॉल एण्ड कम्पनी, मद्रास, पृ0 - 101-105
आर0 सी0 मजूमदार (सं0) ब्रिटिश पारामांउट्सी एण्ड इंडियन रेनेशॉ, भाग -10 पार्ट-2 बम्बई, 1965, पृ0 - 275
ब्रजेन्द्र नाथ बंद्योपाध्याय, बायोग्राफीकल स्केच ऑफ राजा राममोहन राय, खण्ड- 3 पृ0-207
गेल ओमवेट, देवदासी कस्टम एण्ड द फाइट अगेंस्ट इन, मानुषी नं0 - 19, दिल्ली, 1983
एफ0 ए0 मार्गलीन, वाइव्ज ऑफ गॉड किंग रिच्युअल्स ऑफ देवदासी, पुरी, ऑक्सफोर्ड प्रेस, न्यूयार्क, 1985
अमृता श्रीनिवासन, रिफार्म एण्ड रिवाइवल एण्ड हर डांस, इकॉनोमिक एण्ड पोलिटिकल वीकली, वॉल्यूम -20, नंबर - 44, 1985
उŸाम काम्बले, देवदासी (अनु0) किशोर देवसे संवाद प्रकाशन मुम्बई, 2008 पृ0 - 41-43, 88
अनुसूचित जाति/जनजाति आयुक्त का 28 वॉ प्रतिवेदन 1986-87, पृ0 - 36-38
भारत की जनगणना 1911, वॉल्यूम-5, बंगाल, बिहार एवं उडीसा पार्ट -1, कलकता, 1913, पृ0 - 325-26
सैयद अबुल अल मदूदी, परदा एण्ड द स्टेट्स ऑफ वीमेन इन इस्लाम (अनु0) अल असरी पृ0 - 118
शशि थारु एण्ड के0 ललिता, (सं0) वीमेन राइटिंग इन इंडिया, वॉल्यूम - 1, न्यूयार्क फेमिनिस्ट प्रेस, 1991, पृ0 - 199
सैयद नुरुल्लाह एण्ड पी0 नायक, हिस्ट्री ऑफ एडुकेशन इन इण्डिया, ड्यूरिंग इंगलिश पीरियड, मुम्बई, मैकमिलन पृ0 - 21
सोनिया निशात अमीन, द अर्ली मुस्लिम भद्र महिलाः द ग्रोथ ऑफ लर्निंग एण्ड क्रिएटिविटी, 1876-1936 (सं0) भारती राय फ्रॉम द स्ट्रीम ऑफ एस्में इन इंडियन वीमेन, दिल्ली ऑक्सफोर्ड प्रेस, 1993, पृ0 - 112
उषा चक्रवर्ती, कंडीशन्स ऑफ बंगाली वीमेन एराउण्ड द सेकेण्ड हॉफ द नाइनटींथ सेन्चुरी, कलकता, 1963 पृ0 - 52
सी0 एम0 नईम, उर्दू टेक्स्ट एण्ड कांटेक्स्ट, परमानेन्ट ब्लैक प्रकाशन, दिल्ली, 2004   पृ0 - 120-30
मुहम्मद अशरफ़ अली थानवी, बहिस्त-ए-जेवर, लाहौर, 1925, पृ0 - 80
मधु किश्वर, द डॉटर ऑफ आर्यावर्त, इंडियन इकोनॉमिक एण्ड सोशल रिव्यू, वॉल्यूम - 23, 1986, पृ0 - 151-186
रिपोर्ट ऑन पोपुलर एडुकेशन इन द पंजाब एण्ड इन डिपार्टमेंट फॉर द ईयर, 1869-70 पृ0-4




                     









Comments

Popular posts from this blog

प्रख्यात आलोचक हजारी प्रसाद द्विवेदी

साम्प्रदायिकता का उद्भव एवं विकास

प्राचीन भारत में द्वितीय नगरीकरण